ब्यूनस आयर्स, 11 फरवरी (आईएएनएस)। पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) टूर्नामेंट से पहले अर्जेटीना के रष्ट्रपति मौरिसिओ माक्री ने स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल से मुलाकात की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, नडाल ने बुधवार को ट्वीट में लिखा, “अर्जेटीना के राष्ट्रपति मौरिसिओ माक्री के साथ कुछ पल बिता कर काफी अच्छा लगा। मुझे घर जैसा महसूस कराने के लिए शुक्रिया।”
नडाल ने अर्जेटीना के सरकारी आवास पर राष्ट्रपति के साथ कुछ समय बिताया।
नडाल के राष्ट्रपति के साथ मिलने को लेकर हालांकि कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई लेकिन दोनों की मुलाकात की कई तस्वीरें सामने आई हैं।
नडाल गुरुवार को अर्जेटीना ओपन में जुआन मोनाको के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। नडाल पिछली बार इस खिताब को अपने नाम कर चुके हैं। उनकी कोशिश इस बार खिताब बचाने की होगी।
dharmpath.com dharmpath