सियोल, 11 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया ने अपने नागरिकों को अंतर-कोरियाई औद्योगिक परिसर से गुरुवार को हटाना शुरू कर दिया, क्योंकि यह उत्तर कोरिया की सीमा के बिल्कुल पास है।
दक्षिण कोरिया ने दोनों कोरियाई देशों के बीच संबंधों के इस अंतिम प्रतीक को बंद करने का फैसला किया है। इस परिसर में 124 दक्षिण कोरियाई कंपनियां काम कर रही हैं। ईएफई न्यूज ने यह जानकारी दी।
एकीकरण मंत्रालय के अधिकारी ने बताया, “उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया की अपने नागरिकों को निकालने की योजना को सहमति दे दी है। उस परिसर में अभी आने-जाने में खतरा नहीं है।”
दक्षिण कोरिया द्वारा इस परिसर को बंद करने का फैसला, उत्तर कोरिया के सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक स्रोत को बंद करने के लिए सबसे बड़ा असैन्य कदम माना जा रहा है।
इसी दिन अमेरिकी संसद ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाने के एक विधेयक को मंजूरी दी, जोकि उत्तर कोरिया द्वारा रविवार को एक सेटेलाइट लांच करने के बाद लिया गया। इसे बहुत सारे देशों ने बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण माना है।
संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया द्वारा बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण करने पर प्रतिबंध लगा रखा है।
इस परिसर में मौजूद दक्षिण कोरियाई कंपनियां वहां काम करने वाले उत्तर कोरियाई मजदूरों को हर साल 10 करोड़ डॉलर मजदूरी के रूप में देती है।
यहां की फैक्ट्रियां विदेशी पूंजी की कमी से जूझ रहे उत्तर कोरिया के लिए राजस्व का एक महत्वपूर्ण ोत है। वहीं, दक्षिण कोरिया को यहां सस्ते लेकिन कौशल से भरपूर उत्तर कोरियाई श्रमिकों का फायदा मिलता है।
dharmpath.com dharmpath