शंघाई में पटाखों पर प्रतिबंध, ई-पटाखे चलन में

इलेक्ट्रॉनिक पटाखे असली पटाखों की तरह की आवाज करते हैं और धुआं नहीं होने की वजह से इन्हें पर्यावरण के अनुकूल माना जाता है। ई-पटाखों की कीमत 20 से 40 डॉलर के बीच है।

दुकानदार प्रतिदिन र्क दर्जन ई-पटाखे बेचते हैं। शंघाई के एक व्यस्तम बाजार में एक दुकानदार ने कहा, “सामान्य तौर पर लोग इन पटाखों की कीमतों से खुश हैं।”

चीन के अन्य क्षेत्रों में लोग अभी भी असली पटाखे खरीद सकते हैं। बीजिंग में पटाखों की बिक्री वसंत उत्सव से पांच दिन पहले तीन फरवरी को शुरू हो गई। अधिकतर उत्पादों में सल्फर की मात्रा कम है। चीन में वसंत उत्सव इस साल आठ फरवरी को था। यह चीन में परिवारों के पुनर्मिलन के लिए महत्वपूर्ण अवसर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493