मास्को, 11 फरवरी (आईएएनएस)। रूस के महान फुटबाल खिलाड़ी एनातोली इल्यिन का गुरुवार को 84 साल की उम्र में निधन हो गया।
समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, 1952 से 1959 के बीच सोवियत रूस फुटबाल टीम का हिस्सा रहे एनातोली 31 मैचों में 16 गोल किए। वह 1949 से 1962 के बीच स्पार्टक मास्को क्लब के लिए भी खेले।
एनातोली ने मेलबर्न ओलम्पिक-1956 में युगोस्लाविया के खिलाफ विजयी गोल कर रूस को स्वर्ण पदक दिलाया था। उन्होंने फीफा विश्व कप-1958 में भी सोवियत रूस का प्रतिनिधित्व किया।
क्लब करियर में उन्होंने पांच बार सोवियत लीग पर कब्जा जमाया। 1954 और 1958 में वह लीग में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे।
dharmpath.com dharmpath