बिहार : हथियार तस्कर गिरफ्तार, 24 अवैध पिस्तौल बरामद

पटना, 11 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के मुंगेर जिले के जमालपुर क्षेत्र से पुलिस ने एक कुख्यात हथियार तस्कर को 24 अवैध हथियारों के साथ गुरुवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर मुंगेर जिला पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ ) ने जमालपुर क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी कर कुख्यात तस्कर मोनू कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 24 अवैध पिस्तौल बरामद किए गए हैं।

एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक शिवदीप लांडे ने बताया कि मोनू पश्चिम बंगाल के हाबड़ा से पिस्तौलों की खेप लेकर मुंगेर में किसी व्यक्ति को आपूर्ति करने पहुंचा था, इसी दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर मुंगेर के कासिम बाजार का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493