बॉलीवुड ने हनुमनथप्पा को श्रद्धांजलि दी

मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड ने गुरुवार को लांस नायक हनुमनथप्पा के निधन पर शोक जताया और उनकी बहादुरी को सलाम करते हुए ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

दो दिनों तक जिंदगी की लड़ाई लड़ते हुए अंत में वह हार गए और दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) में गुरुवार को 11.45 बजे अंतिम सांस ली।

लता मंगेश्कर ने ट्विटर पर लिखा : भारत के वीर सपूत नायक हनुमनथप्पा को मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

किरण खेर : मैं एल.एन. हनुमनथप्पा की वीरता को सलाम करती हूं। मैं बेहद दुख के साथ पूरे देश के साथ उन्हें श्रद्धांजलि देती हूं। हमें यह याद रखना चाहिए कि हमारे वीर जवानों के कारण हम निश्चिंत होकर अपने घर में सो पाते हैं। वीर हनुमनथप्पा आपकी आत्मा को शांति मिले। हमारी सुरक्षा के लिए अपनी जिंदगी कुर्बान करने वाले जवानों को सलाम।

ऋषि कपूर : लांस नायक हनुमनथप्पा। आप पर हमेशा गर्व रहेगा।

अनुपम खेर : सियाचिन के वीर हनुमनथप्पा के निधन के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ। हम आपके बलिदान के लिए आपका धन्यवाद करते हैं और आपको सलाम करते हैं। आप हमेशा हमारे हीरो रहेंगे।

अनिल कपूर : दिवंगत लांस नायक हनुमनथप्पा और सियाचिन के सभी वीरों को सलाम। आपकी वीरता अमर है।

सनी देओल : लांस नायक हनुमनथप्पा, आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे।

रितेश देशमुख : लांस नायक हनुमनथप्पा। आपकी वीरता के लिए सलाम।

इनके अलावा फरहान अख्तर, राणा डग्गुबती, सलीम मर्चेट सहित कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी सियाचीन के शूरवीर को श्रद्घांजलि दी और उनके बलिदान को सलाम किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493