मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 807.07 अंकों की गिरावट के साथ 22,951.83 पर और निफ्टी 239.35 अंकों की गिरावट के साथ 6,976.35 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 0.44 अंक की गिरावट के साथ 23,758.46 पर खुला और 807.07 अंकों या 3.40 फीसदी गिरावट के साथ 22,951.83 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 23,758.46 के ऊपरी और 22,909.12 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से दो शेयरों सिप्ला (0.40 फीसदी) और डॉ. रेड्डीज लैब (0.01 फीसदी) में तेजी रही।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे अडाणी पोर्ट्स (6.94 फीसदी), भेल (6.01 फीसदी), टाटा मोटर्स (5.55 फीसदी), ओएनजीसी (5.23 फीसदी) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (4.93 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 12.10 अंकों की गिरावट के साथ 7,203.60 पर खुला और 239.35 अंकों या 3.32 फीसदी गिरावट के साथ 6,976.35 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,208.65 के ऊपरी और 6,959.95 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी भारी गिरावट रही। मिडकैप 327.22 अंकों की गिरावट के साथ 9,690.90 पर और स्मॉलकैप 476.45 अंकों की गिरावट के साथ 9,801.26 पर बंद हुआ।
बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही। रियल्टी (5.94 फीसदी), उपभोक्ता सेवा (4.89 फीसदी), बिजली (4.81 फीसदी), औद्योगिक (4.53 फीसदी) और वित्त (3.97 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट रही।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 288 शेयरों में तेजी और 2,403 में गिरावट रही, जबकि 88 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।
dharmpath.com dharmpath