भिलाई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। प्रदेश की पहली अंतर्राष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी यशोदा साहू 12वें दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता रहीं।
गुरुवार को स्वर्ण पदक लेकर वापस अपने शहर भिलाई लौटीं यशोदा का दुर्ग स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों के अलावा यशोदा के परिजन भी मौजूद थे।
भारतीय महिला खो-खो टीम ने फाइनल मैच में बांग्लादेश को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही खो-खो खेल के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया। भारतीय टीम ने फाइनल मैच एक पारी और दो अंकों से जीता।
dharmpath.com dharmpath