नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) में वेंटीलेटर के अभाव में मेरठ की महिला राजदुलारी की मृत्यु की खबर को भाजपा नेता विजय जौली ने बेहद खेदजनक व दु:खदायी बताया।
जौली ने कहा कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा उपकरणों की कमी, महंगी जीवन रक्षक दवाईयों व प्रशासन की लापरवाही के कारण अनेक गरीब मरीजों की मौत हो जाती है। भाजपा नेता जौली ने इस पर गहरा रोष प्रकट किया।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा को लिखे पत्र में विजय जौली ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में घटित महिला की दु:खद मृत्यु व अस्पताल की लापरवाही की विभागीय जांच कराने की मांग की।
जौली ने कहा कि दिल्ली व देश के गरीब मरीजों को जीवन रक्षक चिकित्सा के लिए सरकारी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन सरकारी अस्पतालों में जीवन रक्षक उपकरणों का होना बेहद चिंताजनक है।
dharmpath.com dharmpath