मप्र में जल पर्यटन का आनंद देगा जल महोत्सव

भोपाल, 11 फरवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में इंदिरा सागर के करीब बने हनुवंतिया टापू पर शुक्रवार 12 फरवरी से जल महोत्सव शुरू हो रहा है। यह ऐसा मौका होगा, जब सैलानियों को जल अटखेलियों के बीच ‘जल पर्यटन’ का आनंद हासिल करने का मौका मिलेगा।

पर्यटन विकास निगम ने गुरुवार को बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय शहरी विकास, आवास एवं संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू दस दिवसीय जल महोत्सव का शुक्रवार को हनुवंतिया टूरिस्ट कम्प्लेक्स स्थित टेंट नगर में शुभारंभ करेंगे।

राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा प्रथम ‘जल महोत्सव’ 12 से 21 फरवरी तक इंदिरा सागर बांध के नजदीक हनुवंतिया पर किया जा रहा है। इससे पर्यटक वाटर टूरिज्म का लुत्फ उठा सकेंगे। जल महोत्सव के रोमांचकारी आयोजन से न केवल प्रदेश में पर्यटन के नए क्षेत्र खुल सकेंगे, बल्कि जल पर्यटन की दिशा में नई पहल भी शुरू हो जाएगी।

निगम की ओर से जानकारी दी गई कि इंदिरा सागर बांध एशिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित वाटर-बॉडी है। बांध का सौंदर्य प्रातिक रूप से निर्मित टापुओं ने और भी बढ़ा दिया है। बांध के बनने से बेक वाटर से प्रातिक रूप से अनुमानित 100 से अधिक टापू बन गए हैं। यहां हनुवंतिया टूरिस्ट कम्प्लेक्स विकसित किया गया है।

हनुवंतिया पर पर्यटन विकास निगम द्वारा कटेज, बोट-क्लब एवं रेस्टोरेंट तैयार कराए गए हैं। पर्यटन सुविधाएं विकसित करने के लिए निगम द्वारा लगभग 10 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। टापू को हरा-भरा बनाने के लिए पौधरोपण भी किया गया है। यहां वाटर-स्पोर्ट कम्प्लेक्स भी स्थापित किया जा रहा है। पर्यटन परिसर में एक क्रूज सहित जल-परी, मोटर-बोट एवं वाटर स्कूटर भी उपलब्ध करवाए गए हैं।

पर्यटन विकास निगम ने जल-महोत्सव में पर्यटकों की सहूलियत के लिये तकरीबन 120 टेंट स्थापित कर इसे पर्यटन नगरनुमा बसाया गया है। इसी स्थान पर सैलानियों को ‘वाटर टूरिज्म’ की सुविधा मिलेगी। जल महोत्सव के दौरान वाटर-स्पोर्ट, पैरासेलिंग, बैलगाड़ी दौड़, विंड सर्फि ग, हट एयर बलूनिंग, बर्ड वाचिंग, ट्रेकिंग, पतंगबाजी, वॉलीबाल आदि स्पर्धा होगी। फूड एवं कट्र बाजार भी सजेगा। रोजाना शाम सात बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493