बेहतरीन कोच हैं क्लॉप : रोनाल्डीन्हो

लंदन, 12 फरवरी (आईएएनएस)। ब्राजील के महान फुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डीन्हो ने कहा है कि इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब लीवरपूल के मौजूदा मुख्य कोच जुर्गेन क्लॉप दुनिया के बेहतरीन कोचों में से एक हैं।

रोनाल्डीन्हो ने यह भी कहा कि क्लॉप की देखरेख में लीवरपूल काफी लम्बा सफर तय करेगा।

बार्सिलोना और एसी मिलान जैसे दिग्गज क्लबों के लिए खेल चुके रोनाल्डीन्हो ने लीवरपूल स्टार रोबटरे फर्मिनो की तुलना स्पेन के आंद्रेस इनिएस्ता और जर्मनी के मेसुत ओजिल से किया।

लीवरपूल ने 2.87 करोड़ पाउंड खर्च करते हुए फर्मिनो के साथ करार किया है। वह इससे पहले हॉफेनहेम के लिए खेल रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493