‘टू कन्ट्रीज’ के तेलुगू रीमेक में अभिनय करेंगे वेंकटेश!

चेन्नई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता वेंकटेश मलयालम फिल्म ‘टू कन्ट्रीज’ के तेलुगू रीमेक में अभिनय कर सकते हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।

वेंकटेश ने पिछले कुछ सालों में ‘घर्षण’, ‘मसाला’, ‘गोपाला गोपाला’ और ‘दृश्यम’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।

निर्माता के एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “तेलुगू रीमेक के राइट्स फिल्म निर्माता बंदला गणेश ने लिए हैं। निर्माता वेंकटेश को फिल्म में लेने को इच्छुक हैं। इसके लिए पहले ही बातचीत चल रही है।”

पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘टू कन्ट्रीज’ हिट साबित हुई थी। यह आप्रवासन मुद्दे पर आधारित है।

शफी द्वारा निर्देशित मूल फिल्म में दिलीप और ममता मोहनदास प्रमुख भूमिका में नजर आए।

वेंकटेश वर्तमान में तेलुगू फिल्म ‘बाबू बंगाराम’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493