बर्फबारी के बाद जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद

जम्मू/श्रीनगर, 12 फरवरी (आईएएनएस)। बर्फबारी और भूस्खलन की वजह से शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

यातायात विभाग के अधिकारी ने बताया, “शुक्रवार को इस राजमार्ग से कोई भी वाहन नहीं गुजर पा रहा है। हम रास्तों पर फंसे वाहनों को हटा रहे हैं।”

बटोटे और बनिहाल में हुई बर्फबारी ने 300 किलोमीटर लंबे राजमार्ग को प्रभावित करने के साथ ही जम्मू क्षेत्र के रामबन जिले के श्री बीबी क्षेत्र में भूस्खलन भी किया है। इस सब को देखते हुए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया।

सोनामार्ग, पहलगाम, बनिहाल, शोपियां में पीर की कली, गुलमर्ग और कुपवाड़ा में भी हिमपात हुआ।

श्रीनगर शहर में रात भर हिमपात हुआ। रात के समय जम्मू क्षेत्र के त्रिकूट पर्वत पर भी ताजा हिमपात देखने को मिला है।

जम्मू क्षेत्र के अन्य बड़ी सड़कों बटोटे-डोडा-किश्तवार रोड को भी शुक्रवार को बंद कर दिया गया है।

जम्मू क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस, कटरा कस्बे में 6.4, उधमपुर कस्बे में 4.2, बटोटे में आशिंक रूप से हिमांक से कम यानि 0.2 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 0.4 और भदरवाह में 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कश्मीर घाटी में श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.8 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में शून्य से नीचे 2.4 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग में शून्य से नीचे 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लेह कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस कम और करगिल शहर में शून्य 9.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार दोपहर तक मौसम में बदलाव की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493