शरणार्थी संकट के मद्देनजर सीमाएं बंद करेगा ग्रीस

सरकार के दो शीर्ष मंत्रियों ने आश्वस्त करते हुए कहा कि ग्रीस देश में फंसे हजारों लोगों से निपटेगा। ग्रीस ने इस संकट से निपटने के लिए पर्याप्त सहयोग मिलने में देरी की वजह से यूरोपीय संघ (ईयू) के साझेदारों की आलोचना की है।

ग्रीस के उप आव्रजन मंत्री यानीस मुजालिस ने संसद को संबोधित करते हुए कहा, “शेंगेन पासपोर्ट निशुल्क यात्रा क्षेत्र से ग्रीस को बाहर करना कोई वैध प्रावधान नहीं है लेकिन ग्रीस के सीमावर्ती देश अपनी सीमाएं बंद कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “यदि हजारों शरणार्थी और प्रवासी ग्रीस छोड़ने में असफल रहे तो उस स्थिति से हमें अवश्य निपटना होगा।”

ग्रीस के उप प्रधानमंत्री यानिस द्रागासाकीस ने स्थानीय समाचार चैनल को बताया, “हमें हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना होगा। यहां तक कि यदि सीमाओं को बंद भी कर दिया गया तो भी हमें उससे निपटना होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493