जीका के खिलाफ ब्राजील ने की अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी की घोषणा

ब्रासिलिया, 12 फरवरी (आईएएनएस)। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री मार्सेलो कास्त्रो ने जीका वायरस के खिलाफ टीके के उत्पादन में अंर्तराष्ट्रीय साझेदारी की घोषणा की है। मीडिया ने शुक्रवार को सूचना दी।

यह वायरस इस समय एक अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य समस्या बना हुआ है। यह गुलियन बेयर सिंड्रोम को भी गति प्रदान करने वाला माना जा रहा है।

कास्त्रो ने गुरुवार को दो संस्थानों ब्राजील की एवैंड्रो चगास इंस्टीट्यूट और यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास से कहा, “हम प्रारंभिक अनुसंधान में तेजी लाने के लिए काम करेंगे, और दो सालों के परीक्षण के लिए टीके को 12 महीनों में तैयार करने की कोशिश होगी।”

कास्त्रो ने कहा, “हम जानते हैं कि इसमें समय लगेगा लेकिन हमें आशा है कि हम कम समय में टीका विकसित कर सकते हैं।”

ब्राजील की सरकार ने इस परियोजना के लिए 20 लाख डॉलर का निवेश किया है। वहीं अमेरिका के निवेश का अभी खुलासा नहीं किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493