जुमा के समर्थकों के साथ झड़प करने वाली भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने कई स्टन ग्रेनेड का इस्तेमाल किया।
इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
संसद के बाहर का दृश्य उस वक्त अराजक हो गया, जब प्रदर्शनकारियों ने दूर हटने के पुलिस के आदेश को मानने से इंकार कर दिया। वे ‘जुमा इस्तीफा दो’ के नारे लगा रहे थे।
हजारों प्रदर्शनकारियों ने जुमा के समर्थकों से हाथापाई की, जिसमें पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि जुमा के समर्थकों ने उसपर ईंट व तख्तियों से हमला किया।
प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच झड़प की भी खबरें हैं।
विपक्षी इकॉनॉमिक फ्रीडम फाइटर्स (ईएफएफ) ने धमकी दी है कि अगर वे अपने एसओएनए में यह नहीं बताते कि उन्होंने बीते साल वित्तमंत्री नलान्हला नेने को क्यों निकाला, तो संसद की कार्यवाही में बाधा पैदा की जाएगी। नेने को मंत्रिमंडल से निकालने के कारण बाजार में भूचाल आ गया था।
dharmpath.com dharmpath