म्यांमार में और प्राकृतिक गैस खोजी गई

नेपेडा, 12 फरवरी (आईएएनएस)। म्यांमार के पश्चिमी राखिने बेसिन में स्थित थालिन (1) उत्खनन क्षेत्र के एडी-7 ब्लॉक क्षेत्र में और अधिक प्राकृतिक गैस भंडार मिला है। ऊर्जा मंत्रालय के तहत म्यांमार ऑयल एंड गैस इंटरप्राइजेज के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गैस की खोज देवू इंटरनेशनल कॉरपोरेशन तथा वूडसाइड एनर्जी (म्यांमार) कंपनी लिमिटेड ने संयुक्त रूप से किया है।

खोज को और विस्तृत कर पता लगाया जाएगा कि गैस भंडार वाणिज्यिक तौर पर दोहन के लायक है या नहीं।

म्यांमार के गहरे समुद्र में स्थित तेल क्षेत्र में एडी-7 ब्लॉक का थालिन (1) कुआं तथा ए-6 ब्लॉक के श्वे यी तुन (1) कुएं की खोज के बाद म्यांमार के पास अधिक प्राकृतिक गैस उत्पादन की क्षमता हो गई।

इस बीच, आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2015 के अंत तक म्यांमार में तेल एवं गैस क्षेत्र में 19.641 अरब डॉलर का निवेश हो चुका था, जो कुल निवेश का 33.2 फीसदी तथा निवेश के मामले में यह क्षेत्र देश में पहले स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493