महिला अधिकार समूहों ने पचौरी के खिलाफ प्रदर्शन किया

नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में महिला अधिकार समूहों ने पर्यावरणविद् आर.के.पचौरी की टेरी के कार्यकारी उपाध्यक्ष के रूप में प्रोन्नति के विरोध में संस्था के कार्यालय के बाहर शुक्रवार को विरोध-प्रदर्शन किया।

साल 2015 में अपनी एक महिला साथी से यौन उत्पीड़न का आरोप झेलने वाले पचौरी द एनर्जी एंड रिसोर्स इंस्टीट्यूट (टेरी) में इस नवसृजित पद पर आसीन होने वाले पहले व्यक्ति हैं।

ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक वूमेन्स एसोसिएशन (एआईडीडब्ल्यूए), जागो री, सहेली वूमेन्स रिसोर्स सेंटर, ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव वूमेन्स एसोसिएशन (ऐपवा) तथा निरंतर रिसोर्स सेंटर ने टेरी कार्यालय के सामने हुए विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

पचौरी को उपाध्यक्ष नियुक्त करने पर टेरी यूनिवर्सिटी के पूर्व विद्यार्थियों व संगठन के पूर्व कर्मचारियों के विरोध के बीच टेरी का गवर्निग काउंसिल शुक्रवार को यहां एक बैठक कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493