बिहार में बैंक लूट के 6.85 लाख रुपये बरामद, 3 गिरफ्तार

गया, 12 फरवरी (आईएएनएस)। गया के बुनियादगंज थाना क्षेत्र में कैश वैन के गार्ड की हत्या कर 11 लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से लूट की 6़ 85 लाख रुपये की राशि भी बरामद की गई है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से गार्ड की लूटी हुई बंदूक सहित कई हथियार भी बरामद किए गए हैं।

गया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक ने शुक्रवार को बताया कि लूट के बाद गठित पुलिस टीम ने सबसे पहले कमालपुर से गुड्डु सिंह को गिरफ्तार किया और इसकी निशानदेही पर नितेश को पटना से और मोहित को गया के कोतवाली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि अपराधियों की निशानदेही पर अलग अलग जगहों से लूट के 6़ 85 लाख रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं। गिरफ्तार लोगों के पास से गार्ड की लूटी हुई बंदूक के साथ एक पिस्तौल, दो देसी कट्टा तथा कई गोली भी बरामद किए गए हैं।

गरिमा मलिक ने बताया कि शेष राशि की बरामदगी और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार दोपहर एक निजी कंपनी के गार्ड नरेश कुमार को गोली मार कर अपराधी एक एटीएम में डालने जा रहे एक कैश वैन से 11 लाख रुपये लूट लिए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493