देश का विदेशी पूंजी भंडार 2.3 अरब डॉलर बढ़ा

मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। देश का विदेशी पूंजी भंडार पांच फरवरी को समाप्त सप्ताह में 2.3322 अरब डॉलर बढ़कर 351.4846 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 23,639.4 अरब रुपये के बराबर है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 1.8072 अरब डॉलर बढ़कर 328.438.3 अरब डॉलर हो गया, जो 22,076.4 अरब रुपये के बराबर है।

बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड, स्टर्लिग, येन जैसी अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है।

आलोच्य अवधि में देश के स्वर्ण भंडार का मूल्य 45.66 करोड़ डॉलर बढ़कर 17.6967 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 1,201.2 अरब रुपये के बराबर है।

इस दौरान देश के विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) का मूल्य 5.16 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.0399 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 273.2 अरब रुपये के बराबर है।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश के मौजूद भंडार का मूल्य आलोच्य अवधि में 1.68 करोड़ डॉलर बढ़कर 1.3097 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 88.6 अरब रुपये के बराबर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493