हरियाणा फुटबाल के चुनावों को रद्द करने के लिए नोटिस जारी

गुडगांव, 12 फरवरी (आईएएनएस)। गुडगांव जिला रजिस्ट्रार (कंपनी एंड सोसायटी) ने शुक्रवार को 23 जनवरी को हुए हरियाणा फुटबाल संघ (एचएफए) के अध्यक्ष और सचिव के चुनावों को नोटिस जारी कर अवैध बताया है।

यह नोटिस अम्बाला के वकील ललित चौधरी द्वारा दायर की गई एक याचिका जिसमें कहा गया था कि चुनावों में हरियाणा रजिस्ट्रेशन एंड रेग्यूलेशन एक्ट 2012 के नियमों का उल्लंघन हुआ है, के बाद जारी हुआ है।

रजिस्ट्रार ने दोनों पदधारकों को 22 फरवरी तक पेश होने को कहा है।

कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव राव दान सिंह को एचएफए का अध्यक्ष चुना गया था।

सिंह के चुनाव का भाजपा समर्थकों ने काफी विरोध किया था। दान सिंह के समर्थकों का कहना था कि उन्हें बैठक में अध्यक्ष चुना गया है।

वहीं रोहतक से भाजपा विधायक मुनिश ग्रोवर जो कि बैठक के समय मौजूद थे, ने कहा है कि दान सिंह के समर्थकों ने मतदाताओं को गुमराह किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493