ओटावा, 13 फरवरी (आईएएनएस)। कनाडा के विदेश मंत्री स्टीफन डियोन और जापान के विदेश मंत्री फूमियो किशिदा दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने के लिए सहमति बनी है।
किशिदा शुक्रवार को कनाडा के आधिकारिक दौरे पर ओटावा पहुंचे। जापान के किसी विदेश मंत्री ने 1996 के बाद पहली बार कनाडा का दौरा किया है। उनकी इस बैठक को आगामी जी7 सम्मेलन की तैयारियों के रूप में देखा जा सकता है। यह सम्मेलन मई में जापान में आयोजित होगा।
दोनों नेताओं के बीच संयुक्त राष्ट्र, जी7 सम्मेलन, जी20 सम्मेलन, एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग परिषद सहित बहुपक्षीय और क्षेत्रीय मंचों में सहयोग पर चर्चा की।
दोनों देशों के नेताओं ने उत्तर कोरिया द्वारा छह जनवरी को किए गए परमाणु परीक्षण और सात फरवरी को रॉकेट प्रक्षेपण की निंदा की।
उन्होंने उत्तर कोरिया से किसी भी तरह के उकसावे वाले कृत्य से दूर रहने और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सभी संबंधित प्रस्तावों का पालन करने का आग्रह किया है।
dharmpath.com dharmpath