बिहार के भाजपा उपाध्यक्ष की हत्या मामले में 1 गिरफ्तार

आरा, 13 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की हत्या के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और अन्य छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ओझा की हत्या के विरोध में उनके समर्थक शनिवार को सड़क पर उतर आए और जमकर हंगामा किया।

भोजपुर के पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने बताया कि विशेश्वर ओझा हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी हरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है तथा सात अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ओझा की हत्या के विरोध में लोग शुक्रवार को सड़क पर उतर गए और सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। बिहियां के पास लोगों ने सड़क जाम कर दिया तथा आरा स्टेशन पर पहुंचकर रेलों आवाजाही बाधित करने की कोशिश भी की।

पूरे शहर में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। हत्या के विरोध में आरा की अधिकांश दुकानें बंद हैं।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की शाम ओझा अपनी सफारी गाड़ी से किसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भोजपुर जिले के वरीसवन गांव जा रहे थे, तभी सोनवर्षा बाजार के पास घात लगाए हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। गोलीबारी में ओझा की मौत हो गई और अन्य दो लोग घायल हो गए।

घटना के समय वाहन में मौजूद मंटू ओझा के बयान पर शाहपुर थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

शाहपुर थाना के ओझवलिया गांव निवासी विशेश्वर पिछले वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार थे। हालांकि वह चुनाव हार गए थे। इसी इलाके से वर्ष 2005 व 2010 में उनके परिवार की मुन्नी देवी विधायक रह चुकी हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493