त्रिपुरा : उपचुनाव में अपराह्न् तक 74 प्रतिशत मतदान

अगरतला, 13 फरवरी (आईएएनएस)। त्रिपुरा में अमरपुर विधानसभा सीट के लिए शनिवार को हुए उपचुनाव में अपराह्न् तक लगभग 74 प्रतिशत मतदान हुआ।

कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।

इस विधानसभा क्षेत्र में 18,807 महिलाओं सहित 38,270 से अधिक लोग मतदान के पात्र हैं।

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी देबाशीष मोदक ने आईएएनएस को बताया, “अभी तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है और मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। अपराह्न् तक लगभग 74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।”

मतदान के लिए कुल 51 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव मैदान में सात उम्मीदवार हैं, जिनमें मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार परिमल देबनाथ, कांग्रेस के चंचल डे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रंजीत दास के बीच है। स्थानीय पार्टियों से चार अन्य उम्मीदवार भी मैदान में हैं।

अमरपुर विधानसभा सीट के लिए चुनाव कराने की जरूरत इसलिए पड़ी, क्योंकि माकपा विधायक मनोरंजन आचर्जी ने एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ में कथित संलिप्तता के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने हालांकि इस आरोप से इंकार किया है।

आचार्जी ने आईएएनएस से कहा, “पार्टी के कुछ लोग मुझे पसंद नहीं करते और उन्हीं लोगों ने मुझे इसमें फंसाया है।”

बहरहाल, उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती 16 फरवरी को होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493