लॉस एंजेलिस, 13 फरवरी (आईएएनएस)। मॉडल हैले बाल्डविन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि प्रसिद्ध गायक जस्टिन बीबर उनके ब्वॉयफ्रें ड नहीं हैं।
अफवाहें हैं कि हैले और बीबर एक-दूसरे के साथ प्रेम संबंध में हैं।
हैले (19) ने इन सभी अफवाहों का खंडन किया है।
वेबसाइट ‘पेजसिक्स डॉट कॉम’ के अनुसार, हैले ने कहा, “वह मेरे ब्वॉयफ्रेंड नहीं हैं। वह यात्रा पर जा रहे हैं और प्रेम संबंध काफी पेचीदा होते हैं।”
हैले ने कहा, “हर कोई इसे बड़ा मुद्दा बना रहा है और वास्तव में ऐसा नहीं है। यह मेरे और उनके बीच की बात है।”
dharmpath.com dharmpath