नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट ने प्रसिद्ध फ्रांसीसी फिल्म ‘ला फैमिलिए बेलियर’ का कई सारी भारतीय भाषाओं में रिमेक बनाने के लिए फैंटम फिल्म्स से हाथ मिलाया है।
इस फिल्म की कहानी एक लड़की और उसकी गायिका बनने की इच्छा पर आधारित है, जिसके स्क्रिप्ट लिखने पर काम चल रहा है और यह फिल्म अभी प्री प्रोडक्शन स्टेज में है। शनिवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई।
एरिक लार्टीगायु के निर्देशन वाली यह फ्रांसीसी फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को जहां पुरजोर व्यावसायिक सफलता मिली वहीं, आलोचकों का भी भरपूर प्यार मिला।
फ्रांसीसी फिल्मों के प्रेमी और प्रसिद्ध निर्देशक अनुराग कश्यप इस फिल्म का स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। कश्यप ने बताया कि ‘ला फैमिलिए बेलियर’ काम करने के लिए एक महान कहानी है। मैं इस फिल्म को सचमुच पसंद करता हूं तथा भारतीय संदर्भ में इसमें जरूरी बदलाव की जरूरत है। यह हमारे दर्शकों के लिए भी एक दिलचस्प कहानी है।
वहीं, दूसरी तरफ विकास बहल इस फिल्म को अन्य दूसरी भाषाओं में बनाने पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “‘ला फैमेलिए बेलियर’ प्यार और एक परिवार के संवेदना की कहानी है। मैं समझता हूं कि भारतीय संदर्भ में भी यह एक बेहतरीन प्रेम कहानी है। हम इसे कई भाषाओं में बनाने जा रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच सकें।”
dharmpath.com dharmpath