नेपेडा, 14 फरवरी (आईएएनएस)। म्यांमार के तनिनथराई क्षेत्र में आग लगने से 600 घर क्षतिग्रस्त हो गए।
आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, यह आग शनिवार रात को उस समय लगी, जब एक बच्चा जलती मोमबत्ती के साथ पलाव शहर में खेल रहा था।
ग्रामीण क्षेत्रों तक अग्नि शमन कर्मी समय रहते पहुंचने में सक्षम नहीं थे। दमकलकर्मियों को पानी के पंपों की मदद से आग बुझाने में खासी मशक्कत की।
पुलिस के मुताबिक, आग लगने से कुल 7.5 करोड़ क्यात (लगभग 585,000 डॉलर) का नुकसान हुआ है।
पीड़ितों को सकुशल पास के गांव में पहुंचाया गया, जहां उन्हें अस्थाई तौर पर ठहराया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री भेजी जा रही है।
dharmpath.com dharmpath