देश के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को इस अभियान की घोषणा की गई। इस अभियान को एडीज मच्छरों के खात्मे के लिए राष्ट्रीय दिवस के रूप में चलाया जाएगा।
एडीज मच्छरों के कारण ही जीका वायरस फैलता है।
रक्षा मंत्री एल्डो रेबेलो ने कहा, “इस अभियान के तहत मच्छरों के खिलाफ लोगों की भागीदारी चाहते हैं। हमारा लक्ष्य शनिवार को कम से कम 30 लाख घरों तक पहुंचना और करीब 40 लाख पंफलेट बांटना है।”
राष्ट्रपति डिल्मा रोस्सेफ ने भी विभिन्न राज्यों में अपने मंत्रियों को इस अभियान में हिस्सा लेने के लिए कहा।
ब्राजील ने नवम्बर, 2015 को एडीज मच्छरों के खिलाफ सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति घोषित कर दी थी, लेकिन जीका वायरस के खिलाफ प्रारंभ में किए गए उपाय पर्याप्त नहीं थे।
जीका वायरस के खतरे को समाप्त करने के लिए कई इमारतों का दौरा किया जा रहा है और मच्छर नाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath