सिनेमेटोग्राफर आनंदकुट्टन का निधन

कोच्चि, 14 फरवरी (आईएएनएस)। जाने-माने सिनेमेटोग्राफर आनंदकुट्टन का यहां रविवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह कैंसर से जूझ रहे थे।

आनंदकुट्टन (61) के निधन की जानकारी उनके परिवार ने दी।

उन्होंने सिनेमेटोग्राफर के रूप में अपने करियर की शुरुआत 1977 में की थी।

आनंदकुट्टन ने करीब अपने चार दशक लंबे करियर में 150 से ज्यादा फिल्मों में सिनेमेटोग्राफी की। इनमें मलयालम की ‘हिज हाइनेस अब्दुल्ला’, ‘मणिचित्रथझू’, ‘भरतम’ और ‘सादयम’ सरीखी फिल्में शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493