हैदराबाद, 14 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री प्रणीता रविवार को तेलंगाना राज्य के नलगोंडा जिले में कार पलटने से घायल हो गईं। उन्हें मामूली चोटें आई हैं।
प्रणीता, उनकी मां और चार अन्य लोग कार से खम्माम से हैदराबाद लौट रहे थे। उसी दौरान सूर्यापेट-खम्माम रोड पर मोठे के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार सभी लोगों को मामूली चोटें आईं।
कार अचानक से अनियंत्रित हुई और पलट गई। हादसे के तुरंत बाद वहां भीड़ जमा गई और लोगों ने एंबुलेंस बुलाई। घायलों को सूर्यापेट के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रणीता हादसे के बाद अन्य वाहन से हैदराबाद रवाना हो गईं। उन्होंने बाद में ट्विटर पर अपनी पलटी हुई कार की तस्वीरें भी पोस्ट कीं।
उन्होंने ट्वीट में लिखा, “खम्माम से लौटने के दौरान रास्ते में यह हुआ। बिल्कुल ठीक हूं, लेकिन सदमे से बाहर नहीं निकल पा रही हूं।”
dharmpath.com dharmpath