अगस्त में होने वाले रियो ओलंपिक के ऊपर मंडराते जीका वायरस के खतरे के प्रति कई विदेशी खेल प्रतिनिधिमंडलों ने चिता जताई है।
रियो डी जेनेरियो में एक भाषण के दौरान डिल्मा ने कहा, “हम एक चीज से वाकिफ हैं और वह यह कि ओलंपिक खेल होंगे। हम अपने लक्ष्य पर ध्यान दे रहे हैं।”
जीका वायरस के खिलाफ शनिवार को एक अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत एडीज मच्छरों का खात्म किया जाएगा।
डिल्मा ने कहा, “जीका के कारण खेल के आयोजन के साथ कोई समझौता नहीं होगा। रियो डी जेनेरियो जैसे कई शहरों को प्राथमिकता दी जा रही है।”
इन सभी शहरों में अगस्त में होने वाले ओलंपिक खेलों की कई प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
राष्ट्रपति ने कहा, “जीका वायरस के खिलाफ टीके के साथ ही शोध के लिए हम टेक्सास यूनिविर्सिटी और अमेरिका की सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।”
डिल्मा के साथ रियो के मेयर एडुआडरे पेस और स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने सांता क्रूज के उपनगर जाकर लोगों से एहतियाती कदम उठाने की अपील की।
राष्ट्रपति ने कहा, “यह आसान नहीं है और इसमें समय लगेगा। टीके के लिए इंतजार करना संभव नहीं है। हमें मच्छरों को पनपने से रोकना होगा और इसके लिए खुद एहतियाती कदम उठाने होंगे।”
dharmpath.com dharmpath