कंबोडिया में वेलेंटाइन-डे पर सैकड़ों युवाओं ने किया रक्तदान

एनबीटीसी निदेशक हॉक किमचेंग ने यहां रक्तदान अभियान के दौरान कहा, “यह अभियान युवाओं को अवसर देता है कि वे जरूरतमंदों के लिए रक्तदान कर अपने प्यार को शेयर करें।”

किमचेंग ने कहा कि एनबीटीसी ने 2015 में करीब 54,793 युनिट रक्त इकट्ठा किया था। इसमें 18 से 30 आयुवर्ग के करीब 67 प्रतिशत लोगों ने रक्तदान किया था।

स्वास्थ्य मंत्री माम बुनहेंग ने कहा कि रक्तदान से दानकर्ता के स्वास्थ्य पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि वह किसी के जीवन को बचाता है।

युवाओं को मानवीय गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित करते हुए बुनहेंग ने कहा, “रक्तदान करना अच्छी बात है, क्योंकि हम सब जानते हैं कि जरूरतमंद रोगी के लिए रक्त बेहद जरूरी है।”

कंबोडिया में वेलेंटाइन डे रक्तदान अभियान उन अभियानों में से एक है, जिसके जरिए युवाओं को मानवीय गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493