वैज्ञानिक जीका के लिए टीका तैयार करने में जुट गए हैं, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि इसका टीका तैयार करने में कम से कम 18 महीने का समय लग सकता है।
ब्राजील इस समस्या से निपटने के लिए अपने प्रयास बढ़ा रहा है, जिसमें सेना की तैनाती शामिल हैं। इसके मद्देनजर नवंबर में सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा की गई थी।
इस वायरस से निपटने का मुख्य तरीका इसके वाहक (कैरियर) को समाप्त करना है। जीका एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है।
ब्राजील के रियो डी जनेरियो में अगस्त महीने में ओलम्पिक खेल होने हैं। इस दौरान वायरस फैलने के जोखिम को देखते हुए शहर में इस खेल आयोजन को लेकर विवाद पैदा हो गया है।
रियो डी जनेरियो के महापौर एडुवाडरे पेस ने शुक्रवार को कहा कि जीका वायरस ओलम्पिक्स खेलों के लिए खतरा नहीं है।
dharmpath.com dharmpath