विशाखापत्तनम, 14 फरवरी (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले में रविवार को एक एंबुलेंस एक पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल बताए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि एंबुलेंस एक शव लेकर जा रही थी। उसकी दौरान तटीय शहर विशाखापत्तनम से करीब 50 किलोमीटर दूर येलमनचिली के करीब यह पुल से नीचे गिर पड़ी।
हादसे के दौरान शव को एंबुलेंस के जरिए ओडिशा के कटक नगर में शिफ्ट किया जा रहा था। इस हादसे में मारे गए लोगों में दो महिलाएं व एक बच्चा शामिल है। घायलों में से दो की हालत नाजुक बताई गई है।
dharmpath.com dharmpath