‘विसारणाय’ का मूल संस्करण ऑनलाइन जारी होगा

चेन्नई, 14 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक वेत्रिमारन ने बताया कि समीक्षकों द्वारा सराही गई तमिल फिल्म ‘विसारणाय’ का बिना कटा हुआ मूल संस्करण कुछ महीने बाद ऑनलाइन जारी किया जाएगा। वर्तमान में फिल्म सिनेमाघरों में चल रही है।

फिल्म का बिना कटा संस्करण कई फिल्म महोत्सवों में भी प्रदर्शित हो चुका है।

वेत्रिमारन ने आईएएनएस को बताया, “हम बिना कटा संस्करण यूट्यूब पर जारी करने की योजना बना रहे हैं। यह दो महीनों में ऑनलाइन उपलब्ध होगा।”

पुलिस की बर्बरता को लेकर बनाई गई यह फिल्म तमिल उपन्यास ‘लॉक अप’ पर आधारित है।

फिल्म में दिनेश, समुथिरकानी, मुरुगादॉस और किशोर प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

पिछले साल यह फिल्म वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी प्रदर्शित हुई थी और इसके बाद यह मुंबई फिल्म महोत्सव में भी दिखाई गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493