दुष्कर्म का आरोपी राजद विधायक पार्टी से निलंबित

पटना, 14 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के सत्तारूढ़ महागठबंधन के साझेदार राष्ट्रीय जनता दल (राजद ) ने अपने विधायक राजबल्लभ यादव को एक लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में रविवार को पार्टी से निलंबित कर दिया।

राजद की राज्य इकाई के प्रमुख रामचंद्र पुर्वे ने यहां कहा, “पार्टी ने विधायक राजबल्लभ यादव को उसके कथित अपराध के आरोप में निलंबित करने का फैसला किया है।”

पुलिस के मुताबिक, नालंदा जिले की पीड़ित लड़की द्वारा यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज किए जाने के बाद शनिवार को उसकी गिरफ्तारी का आदेश जारी हुआ था, जिसके बाद से वह फरार है और उसकी तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक जांच में यादव के खिलाफ लगाए गए आरोप सही लग रहे हैं।

पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक, सुलेखा देवी नामक महिला छह फरवरी को लड़की को नालंदा के एक निर्जन स्थान पर ले गई और उसे जबर्दस्ती शराब पिलाई। उसके बाद एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में दुष्कर्मी की पहचान यादव के रूप में की गई।

लड़की ने बताया कि दुष्कर्म के बाद महिला ने उसे 30,000 रुपये दिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493