लॉस एंजेलिस, 16 फरवरी (आईएएनएस)। गायक मिगुएल ने यहां 58वें वार्षिक ग्रैमी अवॉर्डस में दिवंगत पॉप गायक माइकल जैक्सन को पुष्पांजलि अर्पित की।
जैक्सन की अल्बम ‘आफ द वॉल’ इस साल फिर से रिलीज होगी, वहीं मिगुएल ने सोमवार को यहां स्टेपल्स सेंटर में मंच पर ‘सीज आउट ऑफ माई लाइफ’ नामक गीत की प्रस्तुति दी।
मिगुएल के साथ इसमें संगीत के मूल कीबोर्ड प्लेयर ग्रेग फिलींगनेंस भी उपस्थित थे।
मिगुएल की संगीत प्रस्तुति के दौरान, पर्दे पर जैक्सन के गीत की एक वीडियो चल रही थी।
जैक्सन ने 35 साल पहले अपना पहला ग्रैमी पुरस्कार जीता था। मिगुएल ने स्पाइक ली की ओर इशारा किया। इस साल उनकी ‘आफ द वॉल’ वृतचित्र रिलीज हुई।
गौरतलब है कि इससे पहले स्पाइक ली ने जैक्सन की ‘बैड’ अल्बम का निर्देशन किया था।
dharmpath.com dharmpath