मैहर उपचुनाव में भाजपा की बढ़त बरकरार (लीड-2)

भोपाल, 16 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नारायण त्रिपाठी ने 11वें चरण में 27,544 वोटों से बढ़त बना रखी है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सतना में स्थापित किए गए नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, 11 चरण की मतगणना पूरी हो चुकी है। इसमें भाजपा प्रत्याशी नारायण त्रिपाठी को 45,285 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार मनीष पटेल को 32,202 वोट हासिल मिले। इस तरह भाजपा प्रत्याशी ने 13 हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त बना ली है।

मैहर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार त्रिपाठी पहले ही चरण की मतगणना से बढ़त बनाए हुए थे। बढ़त का अंतर लगातार बढ़ता गया और वह 11वें चरण तक बढ़त बनाए रहे।

मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव की मतगणना कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच मंगलवार सुबह आठ बजे जिला मुख्यालय के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुरू हुई। मतगणना 14 टेबल पर हो रही है। यह 21 चरणों में होगी। यहां 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

उल्लेखनीय है कि मैहर विधानसभा क्षेत्र के लिए 13 फरवरी को उप-चुनाव मतदान हुआ था। कुल एक लाख 63 हजार 499 मतदाताओं ने मतदान किया था। मतदान प्रतिशत 71.77 रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493