मुंबई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। पौराणिक धारावाहिक ‘देवों के देव महादेव’ से मशहूर हुए टेलीविजन अभिनेता मोहित रैना से कथित तौर पर टेलीविजन शो ‘मन में है विश्वास’ की मेजबानी के लिए संपर्क किया गया है।
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होने वाले नए धारावाहिक ‘मन में है विश्वास’ में लोगों के विश्वास पर आधारित कहानियां दिखाई जाएंगी।
बताया जा रहा है कि मोहित को टीवी शो से भगवान शिव के रूप में याद किया जाता है। वह इस शो का हिस्सा बन सकते हैं।
प्रोडक्शन हाउस के एक करीबी सूत्र ने कहा, “चूंकि ‘मन में है विश्वास’ एक वैकल्पिक फिक्शन शो है, शो की मेजबानी के लिए ऑडिशन चल रहे हैं और इसके लिए मोहित से संपर्क किया गया है, लेकिन अभी कुछ भी तय नहीं है।”
यह शो लोगों के विश्वास पर आधारित अलग-अलग कहानियां लाएगा, जो जल्द शुरू होने वाला है।
dharmpath.com dharmpath