हिलेरी ‘भौंकीं’, ट्रंप ने क्रूज को ‘विक्षिप्त’ कहा

वाशिंगटन, 16 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की सरगर्मी बढ़ती जा रही है। राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेट दावेदार हिलेरी क्लिंटन ने कुत्ते की तरह भौंक कर बताया कि रिपब्लिकन का विरोध कैसे करना है। राष्ट्रपति पद के दावेदार रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप ने एक अन्य रिपब्लिकन दावेदार टेड क्रूज को विक्षिप्त बताया। रिपब्लिकन दावेदार जेब बुश को उनके अभियान में समर्थन देने के लिए पूर्व राष्ट्रपति एवं जेब के भाई जॉर्ज बुश मैदान में आ गए हैं।

हिलेरी ने नेवादा के रेनो में कहा कि रिपब्लिकन वे बातें बोल रहे हैं जो सच नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके पति बिल क्लिंटन के राष्ट्रपति रहने के दौरान अरकान्सस के ग्रामीण इलाकों में एक रेडियो विज्ञापन आता था। इस विज्ञापन में कुत्ता उस वक्त भौंकता था जब कोई बात झूठी होती थी।

हिलेरी ने कहा, “हमें उस कुत्ते को खोजना होगा और उसे लेकर इनके (रिपब्लिकन नेताओं) पीछे जाना होगा। जब कभी भी ये (रिपब्लिकन नेता) ‘महामंदी की वजह बहुत अधिक प्रतिबंध हैं’ जैसी बातें कहें तो हमें भौं-भौं करना शुरू कर देना चाहिए।” हिलेरी ने बकायदा कुत्ते की आवाज निकालकर यह बात बताई। इस पर लोगों के बीच हंसी का फव्वारा छूट पड़ा। कुछ लोग उनकी नकल करते देखे गए।

रिपब्लिकन पार्टी में डोनाल्ड ट्रंप के विवादित बोलों का सिलसिला जारी है। पार्टी का प्रत्याशी बनने की दौड़ में सबसे आगे चल रहे ट्रंप ने अपने प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिकन टेड क्रूज को विक्षिप्त बताया। ट्रंप ने कहा कि अगर क्रूज अपने झूठे विज्ञापन और झूठी बातों को वापस नहीं लेंगे तो वह उन पर मुकदमा ठोकेंगे। उन्होंने क्रूज को बुरा, बहुत बुरा आदमी बताया। उन्होंने रिपब्लिकन नेशनल कमेटी से मामले में दखल देने की गुजारिश की।

ट्रंप ने साउथ कैरोलिना के चार्ल्सटन में यह भी कहा कि वह आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव नहीं लड़ने के अपने वादे पर नहीं भी टिके रह सकते हैं। उन्होंने इसकी वजह रिपब्लिकन नेतृत्व द्वारा उनके साथ हुए करार का ख्याल नहीं रखने को बताया।

क्रूज के चुनाव प्रबंधकों ने जवाब में कहा कि ट्रंप गाली-गलौच कर रहे हैं और झूठ फैला रहे हैं।

रिपब्लिकन पार्टी में उम्मीदवारी के एक अन्य दावेदार जेब बुश के समर्थन में उनके भाई एवं पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश मैदान में उतर आए हैं।

साउथ कैरोलिना के नार्थ चार्ल्सटन में एक रैली में उन्होंने ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा, “हमें राष्ट्रपति कक्ष में ऐसा व्यक्ति नहीं चाहिए जो हमारे गुस्से एवं हताशा का प्रतिबिंब हो, इसे और भड़काता हो। हमें समझदार प्रत्याशी की जरूरत है। उसकी जरूरत है जो हमारे गुस्से और हताशा की वजहों को दूर कर सके।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493