भिलाई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। प्रदेश में पहली बार हो रहे अंतर-राज्यीय टेनिस टूर्नामेंट के लिए मंगलवार को भिलाई स्थित छत्तीसगढ़ का पहला टेनिस कॉम्प्लेक्स खोल दिया गया। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने स्टेडियम का उद्घाटन किया।
इस टूर्नामेंट में हर प्रदेश के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के अध्यक्ष विक्रम सिसोदिया ने बताया की छत्तीसगढ़ टेनिस संघ की ओर से होने वाले इस टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग के मुकाबले होंगे। यहां चार मैच कोर्ट सहित एक प्रैक्टिस कोर्ट भी है। यहां पांच हजार दर्शक मैच का मजा ले सकते हैं।
पुरुष वर्ग के टूर्नामेंट के बाद इसी स्टेडियम में महिला वर्ग के मुकाबले 23 से 28 फरवरी तक खेले जाएंगे। पुरुष वर्ग के इस टूर्नामेंट के निदेशक भिलाई इस्पात संयंत्र के डीजीएम राकेश कुमार होंगे। राजेश पाटिल टूर्नामेंट के समन्वयक होंगे।
आंध्रप्रदेश, असम, बिहार, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, पंजाब, तेलंगाना, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ की टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।
इनके अलावा इंस्टिट्यूट भारतीय रेलवे व सर्विसेज की टीमें भी इस प्रतियोगिता में शामिल हो रही हैं।
dharmpath.com dharmpath