बजट पूर्व आईडीएसए ने निवेश बढ़ाने वाली नीतियों की मांग की

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। आम बजट से पहले इंडियन डायरेक्ट सेलिंग एसोसिएशन (आईडीएसए) ने सरकार से ऐसी नीति लाने का अनुरोध किया है, जिससे अर्थव्यवस्था में निवेश को प्रोत्साहित किया जा सके।

आईडीएसए अध्यक्ष रजत बनर्जी के अनुसार, डायरेक्ट सेलिंग उद्योग को सौंदर्य-प्रसाधन, पोषण व स्कीन केयर उत्पादों के उत्पादन शुल्क में पूर्ण या आंशिक छूट की उम्मीद है।

बनर्जी ने मांग की कि वित्तमंत्री बजट में अन्य संशोधनों के साथ-साथ सीमा शुल्क की विसंगतियों को हटाएं, सीएसटी दर में कटौती करें, सेनवैट क्रेडिट योजना का पुनर्गठन करें।

आईडीएसए के कोषाध्यक्ष विवेक कटोच ने कहा कि वित्तमंत्री अरुण जेटली से उम्मीद है कि वे कर सुधारों का ऐसा प्रारूप तैयार करें, जिससे एफएमसीजी डायरेक्ट सेलिंग उद्योग से संबंधित सभी क्षेत्रों की उत्पादकता का बढ़े।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493