हांगकांग, 16 फरवरी (आईएएनएस)। हांगकांग में रिश्वतखोरी के मामले में दोषी ठहराए गए पूर्व मुख्य सचिव राफेल हुई सी-यान तथा तीन अन्य की याचिका अपीली अदालत ने मंगलवार को खारिज कर दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, चारों लोगों में राफेल हुई, सुन हुंग काई प्रॉपर्टीज के पूर्व सह-अध्यक्ष थॉमस क्वोक, सुन हुंग काई प्रॉपर्टीज के पूर्व कार्यकारी निदेशक थॉमस चान कुई-युएन तथा हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज के पूर्व अधिकारी फ्रांसीस क्वान हुंग-सांग शामिल हैं।
हुई को दुर्व्यवहार, भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराया गया है और सुन हुंग काई के वरिष्ठ कर्मचारी से लाखों डॉलर (हांगकांग) रिश्वतखोरी के लिए दिसंबर 2014 में साढ़े सात साल जेल की सजा सुनाई गई।
तीन अन्य लोगों को पांच या छह साल जेल की सजा सुनाई गई।
क्वोक के बेटे एडम क्वोक काई-फाई ने कहा कि वह फैसले से निराश हैं और कोर्ट ऑफ फाइनल अपील में अपील करेंगे।
dharmpath.com dharmpath