जर्मनी के एक अभियोजन पक्ष ने मंगलवार को यह घोषणा की। इस ट्रेन दुर्घटना में 11 लोग मारे गए थे, जबकि 80 अन्य लोग घायल हुए थे।
जर्मनी के अभियोजन पक्ष के वोल्फगाग जिएसे के अनुसार, 39 वर्षीय प्रेषक(डिस्पैचर) से इस हादसे के संबंध में पूछताछ की जा रही है। दुर्घटना के कारण रेलवे यातायात को भी काफी नुकसान पहुंचा था।
जिएसे ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “अगर डिस्पैचर अपनी ड्यूटी के दौरान नियमों का पालन करता, तो यह हादसा नहीं होता।”
जिएसे ने इस बात पर भी जोर दिया कि यह लापरवाही है, जिसके लिए दोषी को पांच साल की सजा भी हो सकती है। आरोपी डिस्पैचर इस वक्त पुलिस हिरासत में नहीं है।
कहा गया कि ट्रेन में कोई तकनीकी खामी नहीं थी और सिग्नल व ब्रेक भी एकदम दुरुस्त मिले।
dharmpath.com dharmpath