नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। सर्च इंजन ‘गूगल’ ने महान चिकित्सक और स्टेथोस्कोप के जनक रेने लीनैक को उनके 235वें जन्मदिन पर याद किया। इस मौके पर गूगल ने अपने होमपेज डूडल पर रेने की तस्वीर उकेरी और उनसे जुड़ी जानकारी दी।
फ्रांसीसी चिकित्सक द्वारा स्टेथोस्कोप के आविष्कार से पहले हृदय की जटिलताओं की जांच करने के लिए रोगी की छाती पर कान या हाथ रखकर जांच की जाती थी।
1816 में एक महिला की जांच करते वक्त रेने को ख्याल आया कि एक सरल डिवाइस किसी महिला की छाती पर कान या हाथ रखने की शर्मिदगी से बचाने में सहायता कर सकती है। साथ ही रोगग्रस्त हृदय के लक्षणों का पता लगाने के लिए चिकित्सकों की भी मदद कर सकती है।
इसके बाद कई परीक्षणों और नमूने तैयार करने के बाद उन्होंने लकड़ी की ट्यूब का उपकरण बनाया। उन्होंने अपने इस आविष्कार का इस्तेमाल नैदानिक चिकित्सा में ध्वनि पर कई शोधों में किया और इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
dharmpath.com dharmpath