राजमार्गो पर हाथियों की चहलकदमी को रोकने के लिए हो रहा संघर्ष

पिछले चार दिनों में इन जंगली हाथियों ने राजमार्गो पर खड़ी कारों पर तीन बार हमले कर दिए हैं।

वन पुलिस ने बताया कि हाल ही में हुए हमले में सोमवार दोपहर में युन्नान के साथ जुड़े पश्मिोत्तर चीन के गांसु प्रांत के जी213 राजमार्ग में खड़ी नौ कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।

झुसुन्या नाम के एक हाथी ने शुक्रवार और रविवार को प्राकृतिक रिजर्व येशिआनग्गु (जंगली हाथियों की घाटी) के पास राजमार्ग पर चहलकदमी के दौरान 20 कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

रिजर्व से सोमवार शाम को करीब 4.40 (स्थानीय समयनुसार) रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने राजमार्ग के क्षतिग्रस्त क्षेत्र को बंद कर दिया और पर्यटकों को वहां से सुरक्षित रूप से बाहर निकाल दिया।

स्थानीय हाथी संरक्षण कार्यकर्ताओं का कहना है कि झुसुन्या नामक नर हाथी अकेले होने और किसी मादा हथिनी के ना मिलने के कारण गुस्साया हुआ हो सकता है।

एक वन अधिकारी का कहना है कि वसंतोत्सव की छुट्टियों के कारण अपने क्षेत्र में मनुष्यों की बढ़ती मौजूदगी के कारण भी वन्यजीव कुपित हो सकते हैं।

अधिकारी ने कहा कि वसंतोत्सव के दौरान जी213 यातायात अपने चरम पर होता है, क्योंकि कई पर्यटक अवैध रूप से सड़क किनारे अपनी गाड़ी खड़ी करते हैं।

रिजर्व के स्टाफ का कहना है कि स्थानीय अधिकारियों ने जंगली हाथियों के ठिकानों का पता लगाने के लिए एक विशेषज्ञ को तैनात किया है और वह सड़क पर किसी हाथी की उपस्थिति मिलने के बाद पर्यटकों और गांववासियों को इसकी सूचना देंगे।

चीन में जंगली एशियाई हाथी को प्रथम स्तर के राष्ट्रीय संरक्षित प्राणी का दर्जा प्राप्त है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493