यह प्रदर्शनी चीनी स्वायत्त क्षेत्र शीशुयांगबन्ना में आयोजित होगी। जिसे लेकर मंगलवार को एलीफेंट परेड इंटरनेशनल और युन्नान गोल्ड पीकॉक टूर ग्रुप के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं।
इस प्रदर्शनी का आयोजन पहली बार साल 2007 में नीदरलैंड में हुआ था। तब से इस आयोजन के लिए विभिन्न कलाकृतियों से सजे-धजे हाथियों की सैकड़ों मूर्तियों को लंदन, मिलान, कोपेनहेगन और हांगकांग जैसे अन्य स्थानों पर लाया गया है।
युन्नान गोल्ड पीकॉक टूर ग्रुप के अध्यक्ष ली मी ने बताया, “10 महीने की तैयारी के बाद इस साल के अंत तक इस परेड के आयोजित होने की संभावना है।”
हाथियों की मूर्तियों और स्मृति चिन्ह की बिक्री से प्राप्त मुनाफेका बीस प्रतिशत हिस्सा दुनिया भर में हाथियों के कल्याण और संरक्षण परियोजनाओं के लिए दान किया जाएगा।
आयोजकों उम्मीद है कि इस कार्यक्रम से चीन में हाथी संरक्षण के बारे में जागरुकता बढ़ेगी और चीन द्वारा जंगली हाथियों को बचाने के प्रयासों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार होगा।
dharmpath.com dharmpath