काठमांडू : ऐतिहासिक स्थल ‘धरहरा’ के लिए 1 महीने का वेतन देंगे ओली

काठमांडू, 17 फरवरी (आईएएनएस)। नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने काठमांडू के एक प्रमुख ऐतिहासिक स्थल ‘धरहरा’ के पुनर्निमाण का अभियान शुरू करते हुए घोषणा की है कि वह इसके लिए अपना एक महीने का वेतन योगदान में देंगे।

पिछले साल 25 अप्रैल में आए विनाशकारी भूकंप के कारण यह इमारत ध्वस्त हो गई थी। इसे भीमसेन टावर भी कहा जाता है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ओली ने कहा, “हमें अपनी ऐतिहासिक इमारतों का निर्माण खुद करना होगा। मैं नेपाल के सभी नागरिकों से इसमें योगदान करने का आग्रह करता हूं।”

सरकारी योजना के मुताबिक, 1832 में बनी 250 फुट ऊंची इस इमारत का पुननिर्माण ‘डिपार्टमेंट ऑफ आर्कियोलोजी’ (डीओए) और ‘काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी’ संयुक्त रूप से करेंगे।

डीओए के मुताबिक, सरकार 24 अप्रैल से 104 ऐतिहासिक स्थलों के पुनर्निमाण का काम शुरू करेगी। इनमें से 61 का निर्माण एक साल के भीतर किया जाएगा और शेष का निर्माण दो सालों में किया जाएगा।

विनाशकारी भूकंप के कारण 20 जिलों की 754 ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक इमारतें ध्वस्त हो गई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493