फिलीपींस में पत्रकार की गोली मारकर हत्या

मनीला, 17 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिणी फिलीपींस के जम्बोंगा प्रांत में अज्ञात हमलावरों ने एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। बुधवार को पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पिटोगो गांव के रहनेवाले 49 वर्षीय एल्विस ओरडानिजा पागाडियन शहर के एक स्थानीय रेडियो में रिपोर्टर थे। उनकी मंगलवार रात गोली मार कर हत्या कर दी गई।

जंबोंआंगा के पुलिस निदेशक मिगुएल एंटोनियो ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि पीड़ित की स्थानीय समयानुसार शाम सात बजे हत्या की गई। वे उस वक्त रात के खाने की तैयारी कर रहे थे। जब वह अपने किचन में तैयारी में लगे हुए थे, तभी दो बंदूकधारियों ने उन पर हमला कर दिया। उन पर दो गोलियां दागी गई। इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। पत्रकार को अस्पताल पहुंचाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493