कोलंबिया: पुलिस प्रमुख का पुरुष वेश्यावृत्ति का आरोप, इस्तीफा

बोगोटा, 18 फरवरी (आईएएनएस)। कोलंबिया के पुलिस प्रमुख ने बुधवार को पद से इस्तीफा दे दिया। उन पर विभाग में पुरुष वेश्यावृत्ति रैकेट चलाने का आरोप है।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, महानिरीक्षक कार्यालय की ओर से मंगलवार को घोषणा की गई कि जनरल रोडोल्फो पालोमिनो पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है।

पालोमिनो ने कहा, “मैंने राष्ट्रपति (जुआन मैनुअल सैंटोस) से मुझे नेशनल पुलिस के निदेशक पद से बर्खास्त करने का अनुरोध करने का निर्णय लिया है।”

उन्होंने कहा कि वह ‘बिल्कुल निर्दोष’ हैं और आरोपों की जांच कर रहे आईजी कार्यालय से अनुरोध किया है कि मामले की विस्तृत जांच करे।

पालोमिनो ने कहा, “अटॉर्नी जनरल कार्यालय मामले की जांच कर रहा है और अब तक की जांच में मेरी संलिप्तता (वेश्यावृत्ति रैकेट में) का कोई सबूत नहीं मिला है। मुझे यकीन है कि महानिरीक्षक के कार्यालय को भी कुछ नहीं मिलेगा।”

राष्ट्रपति सैंटोस ने पालोमिनो का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और इसे उनका ‘ईमानदारीपूर्ण कदम’ बताया। उन्होंने उनका कार्यभार जनरल जॉर्ज हेर्नान्दो नीटो को सौंप दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493